
बड़ी खबर: ₹1 करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर बेसरा गिरफ्तार, मोछू और सौरभ भी पकड़े गए।
झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों ने नक्सल विरोधी अभियान में महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है।

झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों ने नक्सल विरोधी अभियान में महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है।
झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों ने नक्सल विरोधी अभियान में महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है।
मिशिर बेसरा को झारखंड, बिहार, ओडिशा और छत्तीसगढ़ में माओवादी गतिविधियों का प्रमुख संचालक माना जाता है। वह कई वर्षों से सुरक्षा एजेंसियों की मोस्ट वांटेड सूची में शामिल था।
सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार, मिशिर बेसरा का प्रभाव खासकर कोल्हान, सारंडा और पारसनाथ क्षेत्र में फैला हुआ था।
गिरफ्तार किए गए मोछू और सौरभ उर्फ गौरव को भी माओवादी संगठन का सक्रिय सदस्य बताया जा रहा है। इसके अलावा, पकड़े गए दो ग्रामीणों की भूमिका की भी जांच चल रही है।
सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि मिशिर बेसरा की गिरफ्तारी झारखंड में माओवादी नेटवर्क के लिए एक बड़ा झटका साबित होगी।





