राजपाल यादव को चेक बाउंस मामले में बड़ा झटका, कब करेंगे सरेंडर?
मुंबई: दिल्ली हाई कोर्ट ने चेक बाउंस मामलों में बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव के खिलाफ सख्त कदम उठाया है।

कोर्ट ने निर्देश में कहा है कि राजपाल यादव ने M/s मुरली प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड को भुगतान करने के कई अवसर दिए, लेकिन हर बार वादे से मुकर गए।
कोर्ट के रिकॉर्ड के अनुसार, राजपाल यादव के खिलाफ कुल 7 मामले चल रहे हैं। इन मामलों में उन्हें हर केस के लिए 1.35 करोड़ रुपये का भुगतान करना था।
अदालत में बताया गया कि अक्टूबर 2025 में 75 लाख रुपये के दो डिमांड ड्राफ्ट रजिस्ट्रार जनरल के पास जमा किए गए थे, फिर भी लगभग 9 करोड़ रुपये की राशि अभी भी बकाया है।
जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा ने अपने आदेश में स्पष्ट किया कि बार-बार रियायत मांगने के बाद भी आदेशों का उल्लंघन किया गया।