
एसटी/एससी थाना प्रभारी पर आरोप बेबुनियाद, जांच के बिना कार्रवाई होगी कड़ी: पुलिस संघ
झारखंड पुलिस एसोसिएशन ने एसटी/एससी थाना प्रभारी महेश मुंडा पर लगाए गए आरोपों को निराधार बताया है।

झारखंड पुलिस एसोसिएशन ने एसटी/एससी थाना प्रभारी महेश मुंडा पर लगाए गए आरोपों को निराधार बताया है।
झारखंड पुलिस एसोसिएशन ने एसटी/एससी थाना प्रभारी महेश मुंडा पर लगाए गए आरोपों को निराधार बताया है।
पुलिस एसोसिएशन के अनुसार, बंदी खलखो नामक महिला ने एसटी/एससी थाने में आवेदन देकर आरोप लगाया था कि 2 जनवरी 2025 को जब वह अपनी जमीन पर कृषि कार्य कर रही थीं, तब प्रमोद साह और अनीता देवी ने उनके साथ।
मामले की जांच एसटी/एससी थाने के एसआई महेंद्र बाड़ा ने की। जांच में पाया गया कि आरोपियों की उम्र लगभग 70 वर्ष है। दोनों ने कहा कि वे बंदी खलखो को नहीं जानते और उनसे कभी मिले नहीं हैं।
एसोसिएशन का आरोप है कि 5 फरवरी को बंदी खलखो अन्य महिला अधिवक्ताओं के साथ थाना पहुंचीं और केस दर्ज कराने का दबाव बनाया।
झारखंड पुलिस एसोसिएशन के अध्यक्ष राहुल कुमार मुर्मू ने स्पष्ट किया कि बिना सबूत के किसी भी पुलिस अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।





