एसीबी झारखंड: मनरेगा के जेई को 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते पकड़ा गया
देवघर: भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए मनरेगा के कनिष्ठ अभियंता को गिरफ्तार किया है।

डिंडाकोली पंचायत में संचालित टीसीबी (ट्रेंच कम बंड) योजना के कार्य से संबंधित भुगतान के लिए जेई संतोष प्रसाद ने लाभुक से 5,000 रुपये की रिश्वत मांगी।
एसीबी की टीम ने शिकायत के आधार पर कार्रवाई की और संतोष प्रसाद को रिश्वत की राशि लेते समय गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद, एसीबी ने आरोपित को अपने साथ ले जाकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू की।
इस मामले को उजागर करने में नागरिक मंच के भीम राणा, जन्मजय राणा और भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष विश्वनाथ रावानी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।