लोहरदगा: खेत में गेहूं काट रही महिला को हाथी ने कुचला, हुई मृत्यु
झारखंड के लोहरदगा जिले के भंडरा थाना क्षेत्र स्थित भैंसमुंदो गांव में मंगलवार की सुबह एक महिला की हाथी के हमले में दुखद मृत्यु हो गई। इस घटना ने पूरे क्षेत्र में गहरी दहशत फैला दी है।

जानकारी के अनुसार, प्रतिमा कुमारी अपने पति और दो बच्चों के साथ खेत में गेहूं काटने गई थीं। इसी दौरान, जंगल से दो हाथी गांव में प्रवेश कर गए।
घटना के बाद, ग्रामीणों ने घायल प्रतिमा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भंडरा पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
महिला की मृत्यु के बाद, हाथी बेदाल टंगरा टोली के पतरा इलाके में डेरा जमाए हुए हैं। वन विभाग हाथियों को भगाने के प्रयास में जुटा हुआ है।
भंडरा के वनपाल मुकेश प्रजापति ने बताया कि पीड़ित परिवार को तुरंत आर्थिक सहायता के रूप में 30 हजार रुपये दिए गए हैं।