दिल्ली की तिहाड़ जेल में चाकूबाजी: 1 की हत्या, 3 कैदी घायल
दिल्ली की तिहाड़ जेल में चाकूबाजी की घटना सामने आई है। तिहाड़ जेल संख्या-3 में प्रिंस तेवतिया नाम के कैदी की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। वहीं, चाकूबाजी में तीन कैदी घायल हो गए हैं।

दिल्ली पुलिस की एक टीम तिहाड़ जेल में पहुंची है और जांच कर रही है। पुलिस की निगरानी में कैदियों का इलाज किया जा रहा है। गैंगस्टर प्रिंस तेवतिया दिसंबर में ही तिहाड़ जेल पहुंचा था।
बता दें कि चाकूबाजी लगभग पांच बजे हुआ है। जेल सूत्रों के अनुसार, दो गुटों में किसी बात को लेकर मारपीट हुई थी। इस दौरान कैदियों के गुटों ने चाकू से वार किया था।
सूत्रों के अनुसार, प्रिंस ने पहले अब्दुर रहमान नामक कैदी पर वार किया, जिसके बाद अब्दुर रहमान और प्रिंस बाद में दोनों के साथियों के बीच भिड़ंत हुई।
तिहाड़ के जेल नंबर-3 में कैदियों के पास से कर्मचारियों ने प्रतिबंधित सामग्री बरामद हुई थी।