
सिमडेगा: डीसी कंचन सिंह ने छठ पूजा में खुद बनाया नहाय-खाय का प्रसाद—जानें कैसे
सिमडेगा: छठ महापर्व के आगमन पर सिमडेगा जिले में भक्तिमय माहौल व्याप्त है।

सिमडेगा: छठ महापर्व के आगमन पर सिमडेगा जिले में भक्तिमय माहौल व्याप्त है।
सिमडेगा: छठ महापर्व के आगमन पर सिमडेगा जिले में भक्तिमय माहौल व्याप्त है।
उपायुक्त कंचन सिंह ने नहाय-खाय के अवसर पर स्वयं दाल-भात और कद्दू की सब्जी तैयार की। इसके साथ ही, उन्होंने छठ पूजा के लिए गेहूं सुखाने की पारंपरिक प्रक्रिया का भी निर्वहन किया।
कंचन सिंह का उत्साह केवल घर तक सीमित नहीं रहा। वह खुद बाजार गईं और ग्रामीण महिलाओं से छठ पूजा के लिए सूप की खरीदारी की।
उपायुक्त ने बताया कि वह 2014 से लगातार छठ महापर्व का व्रत कर रही हैं। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक जिम्मेदारियों के बावजूद पर्व की तैयारियों में शामिल होना उनके लिए सामान्य बात है।





