रामगढ़। मुरुबंदा स्थित रामगढ़ इंजीनियरिंग कॉलेज में दो दिवसीय एडवांस आॅप्टिमाइजेशन तकनीक और एप्लीकेशन पर एक अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का अयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सिल्ली विधायक सुदेश महतो व विशिष्ट अतिथि डॉ. विजय पाण्डेय सहित जेयूटी के वाइस चांसलर, मेजबान प्राधिकरण के अध्यक्ष डॉ. बीबी चट्टोपाध्याय, डॉ नजमुल इस्लाम ने एडवांस आॅप्टिमाइजेशन तकनीक और एप्लीकेशन का विधिवत रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर शुरूआत की। दो दिवसीय सम्मेलन में रामगढ़ इंजीनियरिंग कॉलेज सहित मलेशिया और मरक्को के विश्वविद्यालयों ने हिस्सा लिया। मुख्य अथिति ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि रामगढ़ इंजीनियरिंग कॉलेज बहुत ही कम समय में अपनी एक पहचान बनाई है। आप सब राष्ट्र के भविष्य है, सभी लोग मिलकर नित नई खोज करे और राष्ट्र को विज्ञान की माध्यम से आत्मनिर्भर बनाने में अपनी अहम भूमिका निभाये। इस तरह के सम्मेलन से छात्रों को कई नई तकनीकों की जानकारी मिलती है। जिससे की स्टूडेंट्स और बेहतर तरीके से कार्य कर सकेंगे। आॅप्टिमाइजेशन तकनीक के सभी पहलुओं पर अपने अनुभवों और शोध निष्कर्षों को साझा करने के लिए दुनिया भर के प्रमुख शिक्षाविदों, वैज्ञानिकों, शोधकर्ताओं और विद्वानों को एक साथ लाने का यह सफल प्रयास है। मौके पर मेजबान संस्थान की प्राचार्य डॉ. शरबानी रॉय, एओटीए-23 की आयोजन समिति अरुणाभ दत्ता, सुगन अभिषेक, पल्लव दास, सिकंदर, डॉ. चंदन राज, पंकज साहू, पिनाकी रंजन दास, सप्तर्षि मुखर्जी, कमाल अहमद, नीलेश कुमार, कोमल कुमारी, संवित दास महतो सहित महाविद्यालय के छात्र छात्राएं मौजूद थे।
ऐसे सम्मेलनों से छात्रों को नई तकनीकों की जानकारी मिलती है : सुदेश महतो
रामगढ़। मुरुबंदा स्थित रामगढ़ इंजीनियरिंग कॉलेज में दो दिवसीय एडवांस आॅप्टिमाइजेशन तकनीक और एप्लीकेशन पर एक अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का अयोजन
2 मिनट में पढ़ें

आपके ज़िले की जानकारी
गांडीव लाइव को Google Discover और News पर फ़ॉलो करें
झारखंड और बिहार की हर बड़ी ख़बर सबसे पहले अपने मोबाइल फ़ीड में पाएँ