जामताड़ा: रेलवे ट्रैफिक पर असर

दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा रेल मंडल में आवश्यक विकास कार्यों और प्रस्तावित रोलिंग ब्लॉक के चलते 06 जुलाई 2026 से 12 जुलाई 2026 तक रेल यातायात प्रभावित रहेगा। इस अवधि में कई कोचिंग ट्रेनों को पूरी तरह से रद्द किया गया है, जबकि कुछ ट्रेनों के मार्ग में बदलाव किया गया है, जिससे उन्हें आंशिक रूप से निरस्त करने का निर्णय लिया गया है। यात्रियों से अनुरोध है कि वे अपनी यात्रा पर निकलने से पहले प्रभावित ट्रेनों की सूची अवश्य देख लें।

पूरी तरह रद्द होने वाली ट्रेनें

निम्नलिखित ट्रेनें पूरी तरह से रद्द रहेंगी:

  • 68046/68045 आसनसोल–आद्रा–आसनसोल मेमू: रद्द होने की तिथियाँ – 06, 08, 09, 10 और 12 जुलाई 2026।
  • 63594/63593 आसनसोल–पुरुलिया–आसनोसल मेमू: रद्द होने की तिथियाँ – 06 और 09 जुलाई 2026।
  • 68056 टाटानगर–आसनसोल मेमू: रद्द होने की तिथियाँ – 08 और 11 जुलाई 2026।

आंशिक रूप से रद्द होने वाली ट्रेनें

कुछ ट्रेनें आंशिक रूप से रद्द रहेंगी, जिनमें शामिल हैं:

  • 68056/68060 टाटानगर–आसनसोल–बाराभूम मेमू: 07, 10 और 12 जुलाई को आद्रा स्टेशन पर समाप्त होगी। आद्रा–आसनसोल–आद्रा के बीच यह ट्रेन नहीं चलेगी।
  • 63594/63593 आसनसोल–पुरुलिया–आसनोसल मेमू: 08, 10 और 11 जुलाई को आद्रा में समाप्त होगी और वहीं से वापस शुरू होगी। आद्रा–पुरुलिया–आद्रा के बीच सेवा बंद रहेगी।
  • 68060 आसनसोल–बाराभूम मेमू: 08 और 11 जुलाई को यह ट्रेन आसनसोल के बजाय आद्रा स्टेशन से खुलेगी। आसनसोल–आद्रा के बीच सेवा रद्द रहेगी।
  • 68055 आसनसोल–टाटानगर मेमू: 08 और 11 जुलाई को यह ट्रेन आद्रा में ही समाप्त हो जाएगी। आद्रा–टाटानगर के बीच सेवा रद्द रहेगी।

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों को होने वाली असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया है। यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे रेलवे हेल्पलाइन या आधिकारिक ऐप से सटीक समय की जानकारी प्राप्त करें।