9 और 10 मई को ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग द्वारा जारी की गई जानकारी के अनुसार, 9 और 10 मई को रांची, धनबाद, बोकारो, रामगढ़, खूंटी, लोहरदगा तथा गुमला जैसे कई जिलों में मौसम में खराबी आने की संभावना है। इन क्षेत्रों में तेज हवाएं 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चल सकती हैं, साथ ही बारिश और वज्रपात की भी आशंका जताई गई है। इसी कारण विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। अन्य जिलों में भी खराब मौसम को लेकर येलो अलर्ट प्रभावी रहेगा।

कई जिलों में बारिश और वज्रपात की आशंका

शुक्रवार को पलामू, गढ़वा, चतरा और लातेहार को छोड़कर राज्य के अधिकांश हिस्सों में गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। कई स्थानों पर वज्रपात और तेज हवाएं चलने की भी संभावना है। पिछले 24 घंटों में पश्चिमी सिंहभूम के जगन्नाथपुर में सबसे अधिक 35.5 मिमी वर्षा दर्ज की गई। कांके में न्यूनतम तापमान 17.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग ने नागरिकों को सलाह दी है कि वे खराब मौसम के दौरान सतर्क रहें और सुरक्षित स्थानों पर रहें।