रांची: झारखंड की राजधानी रांची में राजस्व कर्मचारी लक्ष्मी नारायण मुंडा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह घटना नामकुम थाना क्षेत्र में हुई। लक्ष्मी नारायण मुंडा अरगोड़ा अंचल में राजस्व कर्मचारी के पद पर कार्यरत थे। इस वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

अज्ञात अपराधियों ने किया हमला

जानकारी के अनुसार, लक्ष्मी नारायण मुंडा नामकुम के तेतरी बाधवा स्कूल के पीछे रहते थे। अज्ञात अपराधियों ने उन्हें निशाना बनाते हुए गोली मारी और घटनास्थल से फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही नामकुम थाना पुलिस सक्रिय हो गई और मामले की छानबीन शुरू की।