JSSC-CGL परीक्षा में धांधली की जांच तेज

झारखंड राज्य में JSSC-CGL परीक्षा में कथित धांधली के मामले में CID ने अपनी जांच प्रक्रिया को तेज कर दिया है। विशेष जांच दल (SIT) अब परीक्षा के संचालन में शामिल आउटसोर्सिंग एजेंसी बेवल और उससे जुड़े संदिग्ध नेटवर्क पर कार्रवाई कर रहा है। इस परीक्षा का संचालन कोलकाता स्थित बेवल एजेंसी द्वारा किया गया था।

बेवल एजेंसी पर उठे सवाल

प्रारंभिक जांच में बेवल एजेंसी के सुरक्षा इंतजामों और कार्यप्रणाली पर गंभीर प्रश्न उठाए गए हैं। SIT अब कोलकाता में स्थित कंपनी के मुख्यालय से लेकर झारखंड के विभिन्न स्थानों पर बनाए गए परीक्षा केंद्रों तक फैले नेटवर्क की गहन निगरानी कर रही है। इस मामले में एजेंसी की भूमिका और उसके द्वारा अपनाए गए तरीकों की विस्तृत जांच की जा रही है।