गया। जिले के बांके बाजार प्रखंड के जमुआरा कला गांव में आज तेज आंधी पानी के कारण राजद के वरिष्ठ नेता महात्मा ज्योतिबा फुले क्रांतिकारी संघ के राष्ट्रीय संयोजक विनय कुशवाहा के गांव स्थित आवास पर बरगद का विशाल पेड़ गिर जाने से आगे का बिल्डिंग पूरी तरह से ढह गया।

इस संदर्भ में पूछने पर विनय कुशवाह ने बताया कि गांव में बरगद का विशाल पेड़ घर के सामने था आज आंधी पानी में पूरा पेड़ घर के आगे वाला हिस्सा पर गिर गया इसमें लाखों की क्षति हुई। काफी देर तक पेड़ का बड़ा हिस्सा घर के आगे वाला हिस्सा पर टंगा आ रहा। एवं मेरे चाचा उदल प्रसाद के नवनिर्मित भवन पर भी बरगद का दूसरा बड़ा हिस्सा जाने से वह घर का काफी काफी नुकसान हुआ।

  बरगद के पेड़ के कारण आवागमन पूरी तरह से ठप है और गांव का रास्ता पूरी तरह से अवरुद्ध हो गया। बांके बाजार अंचलाधिकारी को फोन करने के बावजूद भी समाचार लिखे जाने तक बरगद को नहीं हटाया गया। इस मौके पर विनय कुशवाहा ने गया के जिलाधिकारी से क्षतिग्रस्त बिल्डिंग के निर्माण के लिए उचित मुआवजा की मांग की।