साहिबगंज। मंडरो के मिर्जा र्चौकी के गडरा गांव में मुंशी बेसरा के घर में आग लगने से घर में रखी दो बाइक सहित करीब दो लाख रुपये का सामान व घर जल कर राख हो गया। मुंशी बेसरा ने बताया कि 20 दिन पहले ही ग्लैमर बाइक संख्या जेएच 12 जेएड 2558 खरीदी थी। उसको घर से बाहर निकालने के लिए चाभी आॅन किया तो तार जलने की गंध आयी। उसे देख ही रहे थे कि बाइक में अचानक आग लग गयी। आग की लपटें भी तेज हो गयीं। आग की लपटें इतनी तेज थी कि घर में रखी दूसरी ग्लैमर मोटरसाइकिल संख्या जेएच 17 3621 में भी आग लग गयी। आग लगने से बाइक की टंकी ब्लास्ट हो गया और पूरे घर में आग फैल गयी। शोर मचाने पर ग्रामीण वहां पहुंचे और किसी तरह आग पर काबू पाया। तब तक घर में रखी एक चौकी, चार कुर्सी, एक पंखा सहित घर का दरवाजा जल कर राख हो गया। इसकी सूचना मिलने पर बीडीओ कनक, थाना प्रभारी प्रकाश रंजन व एएसआइ मंसूर अंसारी अग्नि पीड़ित के घर पहुंचे तथा घटना की जानकारी ली। बीडीओ ने कहा कि जान माल की क्षति नहीं हुई है यह राहत की बात है। कर्मचारी से रिपोर्ट मांगी गयी है। प्रावधान के अनुसार मुआवजा दिया जाएगा।
घर में रखी नयी बाइक के ऑन करते ही लगी आग, पूरा घर जलकर हुआ राख
साहिबगंज। मंडरो के मिर्जा र्चौकी के गडरा गांव में मुंशी बेसरा के घर में आग लगने से घर में रखी
2 मिनट में पढ़ें

आपके ज़िले की जानकारी
गांडीव लाइव को Google Discover और News पर फ़ॉलो करें
झारखंड और बिहार की हर बड़ी ख़बर सबसे पहले अपने मोबाइल फ़ीड में पाएँ