चाईबासा: चक्रधरपुर में पवन चौक स्थित ओवरब्रिज में उस समय स्थिति असहज हो गई जब एक प्रेमिका ने अपनी बेवफा प्रेमी के चक्कर में चाईबासा से चक्रधरपुर आकर घंटों कड़ी धूप में ओवर ब्रिज पर बैठ गई. बताया जा रहा है कि प्रेमिका अपने बुलावे पर चक्रधरपुर पहुंची थी. लेकिन घंटों इंतजार करने के बाद जब प्रेमी नहीं आया तो इससे परेशान प्रेमिका वहीं कड़ी धूप में ही ओवरब्रिज पर बैठ गई. किसी अनहोनी की आशंका के मद्देनजर जब कुछ स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना यातायात पुलिस के भगवान उपाध्याय को दी. सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे समझाने का प्रयास किया. इस दौरान दो पुलिसकर्मी इसलिए भी मौके पर तैनात कर दिए गए ताकि परेशान प्रेमिका कोई गलत कदम न उठा ले. हालांकि थोड़ी देर तक कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस प्रेमिका को समझाकर थाना लाने में कामयाब रही. पुलिस फिलहाल प्रेमी का पता लगाने में जुटी हुई है.
मिली जानकारी के अनुसार चाईबासा निवासी युवती चक्रधरपुर प्रखंड के टोकलो थाना क्षेत्र के युवक के साथ प्रेम करती थी. प्रेमी ने शनिवार को प्रेमिका को मिलने के लिए चक्रधरपुर के पवन चौक बुलाया था. तय समय पर प्रेमिका चक्रधरपुर पहुंचकर अपने प्रेमी का इंतजार करने लगी. लेकिन जब प्रेमी पवन चौक नहीं पहुंचा तो प्रेमिका ने ओवर ब्रिज पर जाकर धूप में बैठ गई. पुलिस के समझाने के दौरान प्रेमिका ने कहा कि वह यहीं पर बैठकर अपने प्रेमी का इंतजार करेगी.
Have any thoughts?
Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!