रेलवे ट्रैक पर युवक की मौत, हादसे की आशंका
शनिवार सुबह एक युवक की रेलवे ट्रैक पर मौत हो गई। मृतक की पत्नी सोनी देवी के अनुसार, सुबह करीब नौ बजे उनके बेटे विनीत कुमार ने हेमंत कुमार के मोबाइल पर फोन किया। फोन किसी अन्य व्यक्ति ने उठाया और बताया कि हेमंत कुमार की रेलवे ट्रैक पर मौत हो गई है।
परिजनों के अनुसार, हेमंत कुमार रोज की तरह सुबह टहलने निकले थे। बताया जा रहा है कि शौच के लिए रेलवे ट्रैक पार करते समय वह ट्रेन की चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
