रामगढ़: जिला स्वास्थ्य विभाग ने विभिन्न पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी 27 नवंबर 2026 तक अपना आवेदन स्पीड पोस्ट के माध्यम से जमा कर सकते हैं। जनरल और ओबीसी वर्ग के लिए 400 रुपये और SC/ST वर्ग के लिए 200 रुपये का बैंक ड्राफ्ट, जो सिविल सर्जन, रामगढ़ के नाम देय होगा, आवेदन के साथ भेजना अनिवार्य है।

आवेदन प्रक्रिया और आवश्यक दस्तावेज

अभ्यर्थियों को सभी शैक्षणिक मूल प्रमाणपत्रों की स्व-अभिप्रमाणित प्रतियों के साथ आवेदन पत्र को बंद लिफाफे में सिविल सर्जन कार्यालय, छतरमांडू, रामगढ़ के पते पर भेजना होगा। निर्धारित तिथि के बाद किसी भी परिस्थिति में आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

चयन प्रक्रिया

चयन प्रक्रिया में एकेडमिक मेरिट, लिखित परीक्षा, स्किल टेस्ट और साक्षात्कार शामिल होंगे। जिला स्तर पर मेधा सूची तैयार की जाएगी, जिसे उपायुक्त कार्यालय द्वारा जारी किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी रामगढ़ जिला स्वास्थ्य विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर लॉग इन कर सकते हैं।