गांडीव रिपोर्टर

नेमरा, रामगढ़। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन पैतृक गांव नेमरा में अपने पूजनीय माता दिवंगत रूपी सोरेन जी का श्राद्ध कार्यक्रम पूरे विधि विधान से कर रहे हैं। उनकी पत्नी कल्पना सोरेन भी पूरे परम्परागत तरीके से कार्यक्रम को पूर्ण करने में जुटी हुई हैं। परिवार के बुजुर्गों की सलाह से सारा कार्यक्रम संपन्न कराया जा रहा है। इस कार्य में मुख्यमंत्री के बेटों समेत सभी परिजन शामिल हैं।



आज हो रहे संस्कार भोज में सम्मिलित होने राज्य के विभिन्न क्षेत्रों से हजारों की संख्या आगंतुक उनके पैतृक गांव नेमरा पहुंचे हैं। मुख्यमंत्री स्वयं एक–एक कर सभी व्यवस्थाओं की निगरानी कर रहे हैं ताकि दूर–दराज से आने वाले किसी भी आगंतुक को कोई असुविधा न हो। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन नेमरा पहुंचे मेहमानों से मुलाकात कर उनका अभिवादन एवं स्नेह स्वीकार करते हुए दुःख की इस घड़ी में साथ खड़े होने के लिए सभी का आभार व्यक्त किया।


