रांची:
भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर झारखंड आज अपना 26वां स्थापना दिवस मना रहा है। इस मौके पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपनी पत्नी एवं विधायक कल्पना सोरेन के साथ रांची के कोकर स्थित भगवान बिरसा मुंडा के समाधि स्थल जाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने बिरसा मुंडा के साहस और बलिदान को याद करते हुए कहा कि उनका योगदान हमेशा स्मरण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आज भारत के लिए गौरव का दिन है और बिरसा मुंडा ने मानवता के लिए जो रास्ता दिखाया है, वह आज भी प्रेरणा देता है।
राज्यभर में कार्यक्रमों की धूम
भगवान बिरसा मुंडा की जयंती झारखंड के लोगों के लिए विशेष महत्व रखती है। उनके संघर्ष और बलिदान राज्य की पहचान से जुड़े हैं। स्थापना दिवस के अवसर पर राज्यभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। लोग धरती आबा के योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं।
आदर्शों को आत्मसात करने की प्रेरणा
झारखंडवासी इस विशेष अवसर पर भगवान बिरसा मुंडा के आदर्शों को आत्मसात कर राज्य के विकास, समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य की कामना कर रहे हैं। राज्य की भूमि पर बिरसा मुंडा के विचार आज भी हर व्यक्ति को प्रेरित करते हैं, जिससे समाज में सकारात्मक बदलाव की उम्मीद बनी हुई है।
