गढ़वा: 
झारखंड के गढ़वा में छठ महापर्व के दौरान एक युवक की मौत से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। शुक्रवार को बाइक पर घर से ले जाए गए जितेंद्र कुमार राम का शव शनिवार सुबह एक तालाब से बरामद किया गया। मृतक गढ़वा शहर के सोनपुरवा वार्ड नंबर-3 का निवासी था।

हत्या की आशंका

युवक की मौत को लेकर हत्या की आशंका जताई जा रही है, जिससे इलाके में दहशत फैल गई है। घटना के बाद जितेंद्र के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।