अनिरुद्धाचार्य महाराज की कथा में बिहार में भीड़ के uncontrolled होने से महिलाएं बेहोश, कई श्रद्धालु घायल
डेस्क: हाल ही में बिहार के रक्सौल में श्रीमद्भागवत कथा महायज्ञ के दौरान भीड़ प्रबंधन की कमी की वजह से एक बड़ी घटना घटित हुई।

इस घटना के दौरान मुख्य गेट की रेलिंग टूट गई और कई श्रद्धालुओं को चोटें आईं। कुछ महिलाएं बेहोश हो गईं और कई बच्चे अपने परिजनों से बिछड़ गए।
श्रद्धालुओं ने आयोजन समिति द्वारा बनाई गई वीआईपी व्यवस्था पर नाराजगी प्रकट की।
अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मनीष आनंद ने बताया कि लाठीचार्ज नहीं किया गया है, केवल भीड़ को नियंत्रित करने हेतु कदम उठाए गए हैं।
घटना की गंभीरता को देखते हुए मौके पर पुलिस बल की तैनाती की गई है, और आवश्यकता पड़ने पर अतिरिक्त पुलिस भी लगाई जाएगी।