ऑस्कर 2026 में किस सितारे ने किया धमाल, ये रहे विजेता
दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित फिल्म अवॉर्ड समारोहों में से एक, ऑस्कर 2026 का भव्य आयोजन अमेरिका के लॉस एंजेल्स स्थित डॉल्बी थिएटर में हुआ।

इस साल ऑस्कर अवॉर्ड में सबसे ज्यादा चर्चित फिल्म "वन बैटल आफ्टर अनदर" रही, जिसने कई प्रमुख श्रेणियों में कुल 6 अवार्ड अपने नाम किए।
फिल्म "सिनर्स" के लिए माइकल बी जॉर्डन को बेस्ट एक्टर का अवार्ड मिला। उनकी बेहतरीन अदायगी ने जूरी और दर्शकों दोनों का ध्यान खींचा।
फिल्म "हैमनेट" में उनके प्रदर्शन के लिए जेसी बकले को बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड प्रदान किया गया। उनकी भावनात्मक और प्रभावशाली परफॉर्मेंस ने दर्शकों और समीक्षकों का दिल जीत लिया।
रियान कूगलर की फिल्म "सिनर्स" ने भी पुरस्कार समारोह में बेहतरीन प्रदर्शन किया, इसने कुल 4 ऑस्कर अवार्ड अपने नाम किए।