जामताड़ा में तीन सड़क हादसों में तीन लोग गंभीर रूप से घायल, स्वास्थ्य व्यवस्था पर चिंता जताई गई
जामताड़ा जिले में सोमवार रात को तीन अलग-अलग स्थानों पर सड़क दुर्घटनाओं में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, पहली घटना जामताड़ा थाना क्षेत्र के मोहड़ा के पास हुई, जहां दो मोटरसाइकिलों के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई।
घटना की जानकारी मिलने पर समाजसेवी सोनू सिंह मौके पर पहुंचे और मानवता का परिचय देते हुए दोनों घायलों को अपने निजी वाहन से जामताड़ा सदर अस्पताल पहुंचाया।
लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं को लेकर क्षेत्र के लोगों में चिंता बढ़ती जा रही है। 108 एंबुलेंस सेवा की समय पर उपलब्धता को लेकर भी नाराजगी और आक्रोश देखा जा रहा है।