टी20 विश्व कप 2026: भारत ने नीदरलैंड्स को हराकर चौका लगाया
अहमदाबाद: भारतीय क्रिकेट टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ग्रुप-ए के अंतिम मुकाबले में नीदरलैंड्स को 17 रनों से हराते हुए बेहतरीन प्रदर्शन जारी रखा है।

अब भारतीय टीम सुपर-8 चरण में इस शानदार लय को बनाए रखने की कोशिश करेगी। उनका अगला मुकाबला 22 फरवरी को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अहमदाबाद में खेला जाएगा।
इस मैच में भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। भारतीय टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 193 रन बनाए, जो काफी चुनौतीपूर्ण कुल साबित हुआ।
नीदरलैंड्स के सलामी बल्लेबाज माइकल लेविट और मैक्स ओ’डॉड ने पहले विकेट के लिए 35 रन जोड़े।
इसके बाद 51 रनों के स्कोर पर माइकल लेविट को हार्दिक पांड्या ने पवेलियन की राह दिखाई।