श्रेयस अय्यर न्यूजीलैंड सीरीज और IPL 2026 से होंगे बाहर
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के प्रमुख बल्लेबाज और उपकप्तान श्रेयस अय्यर इन दिनों गंभीर चोट से जूझ रहे हैं। पेट की गहरी चोट के कारण उनकी वापसी में काफी समय लगने की संभावना है।

श्रेयस अय्यर को यह चोट 25 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी में खेले गए तीसरे वनडे मैच के दौरान लगी। कैच लेने के प्रयास में गिरने के कारण उनके पेट पर गंभीर चोट आई।
बीसीसीआई ने तत्काल उन्हें आईसीयू में भर्ती किया, जहां एक छोटा ऑपरेशन करके रक्तस्राव को रोका गया। उनकी हालत स्थिर होने के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई और वे वापस भारत लौट आए।
हाल ही में श्रेयस का अल्ट्रासाउंड किया गया, और रिपोर्ट सकारात्मक आई है। उनकी रिकवरी संतोषजनक हो रही है, और अब वे हल्की-फुल्की एक्सरसाइज और सामान्य गतिविधियाँ शुरू कर सकते हैं।
दो महीने बाद फिर से अल्ट्रासाउंड होगा, और उसके परिणामों के आधार पर बेंगलुरु स्थित बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में रिहैबिलिटेशन प्रोग्राम शुरू करने की अनुमति मिलेगी।