सलमान के पिता सलीम खान वेंटिलेटर पर, लीलावती अस्पताल में हुई सर्जरी
मशहूर फिल्म अभिनेता सलमान खान के पिता सलीम खान की तबीयत खराब हो गई है और उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है।

हॉस्पिटल के प्रमुख चिकित्सक डॉ. जलील पारकर ने सलीम खान की स्थिति के बारे में जानकारी साझा की है। उन्होंने कहा, ‘सलीम खान की सर्जरी हो चुकी है और वे वर्तमान में वेंटिलेटर पर हैं।
डॉ. पारकर ने यह भी कहा, ‘हालात स्थिर हैं, लेकिन उनकी क्लिनिकल स्थिति पर कड़ी नजर रखी जा रही है।’ सलीम खान के हॉस्पिटल में भर्ती होने के बाद से खान परिवार के सदस्य बारी-बारी उनसे मिलने आ रहे हैं।
सलीम खान हिंदी सिनेमा के सबसे प्रभावशाली स्क्रीनराइटरों में से एक माने जाते हैं। उन्होंने जावेद अख्तर के साथ मिलकर महत्वपूर्ण फिल्में लिखी हैं, और उनकी जोड़ी को सलीम-जावेद के नाम से जाना जाता है।