भाजपा नेता पर आरोप के बाद झामुमो का विरोध, रांची और रामगढ़ में प्रदर्शन हुए
रांची : झारखंड के हजारीबाग विष्णुगढ़ कांड का खुलासा होते ही राजनीतिक माहौल गर्म हो गया है। पुलिस की जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि इस मामले का संबंध बलि प्रथा से है।

राजधानी रांची में झामुमो कार्यकर्ताओं ने भाजपा के खिलाफ एक आक्रोश मार्च निकाला। अल्बर्ट एक्का चौक पर जिला संयोजक मुस्ताक आलम के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की।
रामगढ़ में भी झामुमो कार्यकर्ताओं ने पैदल मार्च निकालकर भाजपा के खिलाफ अपना विरोध जताया।
झामुमो नेताओं ने आरोप लगाया कि शुरुआत में भाजपा और उसके सहयोगी दल इस मामले को अलग दिशा देने का प्रयास कर रहे थे। उनका कहना था कि जब आरोपी का भाजपा से संबंध सामने आया, तो पार्टी चुप्पी साध गई है।
प्रदर्शन के दौरान झामुमो नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दोषियों को फांसी देने की मांग की।