जमशेदपुर: घाघीडीह जेल में जल संकट हल करने और वॉच टावरों पर जैप जवानों की तैनाती का आदेश
उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में जिला कारा सुरक्षा समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई।

बैठक में घाघीडीह केंद्रीय कारा में पेयजल की गंभीर समस्या पर विचार किया गया। जेलर ने बताया कि ज्यादातर चापाकल खराब हो चुके हैं, जिससे जलापूर्ति के लिए टैंकरों का सहारा लेना पड़ रहा है।
उपायुक्त ने जेल की बाह्य और आंतरिक सुरक्षा को मजबूती देने के लिए वॉच टावरों के संचालन पर जोर दिया।
उपायुक्त ने अधिकारियों को कारा परिसरों में नियमित पेट्रोलिंग और समय-समय पर औचक निरीक्षण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।