पोटका का मुक्तेश्वर धाम क्षेत्र की तस्वीर को बदलेगा, MLA संजीव सरदार ने किया दौरा
पूर्वी सिंहभूम के पोटका में हर साल आयोजित होने वाले पांच दिवसीय मेले की तैयारियों को लेकर विधायक संजीव सरदार ने स्थानीय समिति के साथ बैठक की।

मुक्तेश्वर धाम को न केवल एक धार्मिक स्थल बल्कि एक प्रमुख पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित किया जा रहा है। इस दिशा में, लगभग 28 हेक्टेयर क्षेत्र में बायो डाइवर्सिटी पार्क का निर्माण किया जा रहा है।
हर वर्ष 14 जून से शुरू होने वाले इस मेले में झारखंड के अलावा चार अन्य राज्यों से लाखों श्रद्धालु शामिल होते हैं।
विधायक ने बताया कि मुख्यमंत्री की दूरदर्शी सोच और उनके प्रयासों के कारण मुक्तेश्वर धाम को राज्य सरकार की पर्यटन सूची में शामिल किया गया है।