जैस्मीन सैंडलस ने ‘धुरंधर 2’ को बताया सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्म, कहा- दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध
मुंबई: आदित्य धर की नई फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने अपनी रिलीज के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रखी है।

जैस्मीन ने एक चर्चा में कहा, ‘मेरे विचार में, यह अब तक की सबसे बेहतरीन हिंदी फिल्म है। यह एक बड़ा बयान लग सकता है, लेकिन यह सच है।
जैस्मीन ने बताया कि थिएटरों में टिकट मिलना अब कठिन हो रहा है। उन्होंने कहा, ‘मैंने इतने वर्षों में कभी ऐसा क्रेज नहीं देखा। इस फिल्म का हिस्सा बनना मेरे लिए एक सौभाग्य की बात है।
जैस्मीन सैंडलस ने फिल्म के तीन खूबसूरत गानों – ‘शरारत’, ‘मैं और तू’ और ‘जाइये सजना’ – को अपनी आवाज दी है। इन गानों की धुन और जैस्मीन की मधुर आवाज दर्शकों को बेहद पसंद आ रही है।
फिल्म में रणवीर सिंह के अलावा संजय दत्त, आर माधवन, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन और राकेश बेदी जैसे कलाकारों ने भी अद्भुत प्रदर्शन किया है।