जमशेदपुर समाचार: उपायुक्त का मुसाबनी-डुमरिया दौरा, योजनाओं की समीक्षा कर दिए आवश्यक निर्देश
जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त राजीव रंजन ने गुरुवार को मुसाबनी और डुमरिया प्रखंड कार्यालयों का निरीक्षण किया।

उपायुक्त ने मुसाबनी प्रखंड कार्यालय में उपस्थिति पंजी, आगत-निर्गत पंजी और विभिन्न योजनाओं से संबंधित दस्तावेजों की जांच की।
निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने 15वें वित्त आयोग की योजनाओं, मनरेगा, और प्रधानमंत्री आवास योजना जैसी अन्य विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की।
मुसाबनी दौरे के दौरान उपायुक्त ने आम बागवानी योजना के एक लाभार्थी से भी मुलाकात की। उन्होंने योजना से हो रहे लाभ, पौधों की स्थिति, रखरखाव, और आय बढ़ाने की संभावनाओं पर चर्चा की।
डुमरिया पहुंचने पर उपायुक्त ने प्रखंड कार्यालय का निरीक्षण किया और विभिन्न विभागों के कार्यों और योजनाओं की समीक्षा की।