ICC अंडर-19 विश्व कप: भारत ने अमेरिका को 6 विकेट से हराया
नई दिल्ली: आईसीसी अंडर-19 विश्व कप 2026 के पहले मैच में भारतीय टीम ने एक प्रभावशाली जीत हासिल की। भारत ने अमेरिका (यूएसए) को 6 विकेट से हराया।

भारतीय तेज़ गेंदबाज हेनिल पटेल ने अपनी बेहतरीन गेंदबाजी से अमेरिका की टीम को मुश्किल में डाल दिया। अमेरिका ने 35.2 ओवर में केवल 107 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।
अमेरिका की बल्लेबाजी कमजोर साबित हुई, जहां सात बल्लेबाज दहाई के अंक को भी नहीं छू सके। कप्तान उत्कर्ष श्रीवास्तव, ऋषभ शिम्पी और रित्विक अप्पीडी बिना कोई रन बनाए आउट हो गए।
साहिल गर्ग और अर्जुन महेश ने 16-16 रन बनाकर कुछ संघर्ष किया। अदनित झाम्ब ने 18 रन बनाए, जबकि नीतीश सुदिनी ने अमेरिकी पारी में सबसे ज्यादा 36 रन बनाकर थोड़ी उम्मीद जगाई।
भारतीय टीम के लक्ष्य का पीछा करते हुए शुरुआत अच्छी नहीं रही। वैभव सूर्यवंशी केवल 2 रन बनाकर आउट हो गए, और भारत को 12, 21 और 25 पर तीन जल्दी विकेट गवाने पड़े।