PBKS और LSG के बीच IPL 2026 का लाइव मैच कैसे देखें
नई चंडीगढ़: आज शाम को आईपीएल 2026 का 29वां मुकाबला पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जाएगा।

पंजाब किंग्स ने अब तक 5 मैचों में से 4 जीत हासिल की हैं, जबकि एक मैच बारिश के कारण रद्द हो गया। टीम 9 अंकों के साथ अंक तालिका में पहले स्थान पर है।
वहीं, लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए यह सीजन कुछ खास नहीं रहा है। कप्तान ऋषभ पंत की अगुवाई में टीम ने 5 मैचों में से केवल 2 में जीत हासिल की है, जबकि 3 मैचों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है।
यह मुकाबला महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, नई चंडीगढ़ में आयोजित होगा। मैच भारतीय समयानुसार 19 अप्रैल को शाम 07:30 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस शाम 07:00 बजे होगा।
इस महत्वपूर्ण मुकाबले का प्रसारण भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। इसके अलावा, फैंस जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर भी इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं।