हेनिल पटेल ने अंडर-19 विश्व कप में अमेरिका के खिलाफ लिए पांच विकेट
नई दिल्ली: आईसीसी अंडर-19 विश्व कप 2026 की शुरुआत हो चुकी है। पहले मैच में भारत, जो पांच बार का चैंपियन है, अमेरिका (यूएसए) का सामना कर रहा है।

भारतीय तेज गेंदबाज हेनिल पटेल की शानदार गेंदबाजी के कारण अमेरिकी टीम 35.2 ओवर में मात्र 107 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।
हेनिल पटेल ने अमेरिका को पहला झटका देकर अमरिंदर गिल को आउट किया। इसके बाद उन्होंने अर्जुन महेश, कप्तान उत्कर्ष श्रीवास्तव, सबरीश प्रसाद और ऋषभ शिम्पी को भी पवेलियन भेजा।
हेनिल पटेल गुजरात के वलसाड जिले से आते हैं और उनका जन्म 28 फरवरी 2007 को हुआ था। महज 18 साल की उम्र में ही उन्हें ‘स्विंग स्टार’ कहा जाने लगा है।
अमेरिकी टीम की बल्लेबाजी बेहद कमजोर साबित हुई। सात बल्लेबाज दहाई के नंबर तक नहीं पहुंच सके। कप्तान उत्कर्ष श्रीवास्तव, ऋषभ शिम्पी और रित्विक अप्पीडी बिना खाता खोले ही आउट हो गए।