
धुरंधर 2 ने विश्व में मचाई धूम, प्रभास और ऋतिक का रिकॉर्ड टूटा 48 घंटे में
मुंबई: फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने अपनी रिलीज के बाद से बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया है।

मुंबई: फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने अपनी रिलीज के बाद से बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया है।
मुंबई: फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने अपनी रिलीज के बाद से बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया है।
आदित्य धर द्वारा निर्देशित ‘धुरंधर 2’ को 19 मार्च को वैश्विक स्तर पर रिलीज किया गया। भारत में उगादी और गुड़ी पड़वा की छुट्टियों का लाभ उठाते हुए फिल्म ने शानदार शुरुआत की।
दो दिनों में ‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने वर्ल्डवाइड 370 करोड़ रुपये की कमाई की है, जो हाल ही में रिलीज हुई कई पैन-इंडिया फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन से अधिक है।
बुधवार को फिल्म के पेड प्रीव्यू हुए, जो भारतीय सिनेमा के इतिहास में अब तक के सबसे बड़े प्रीव्यू माने जा रहे हैं। फिल्म ने अपने ओपनिंग डे पर 145 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया।
‘धुरंधर 2’ इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बनने की राह पर है। शनिवार तक यह ‘बॉर्डर 2’ को इस साल की नंबर 1 फिल्म की पोजिशन से हटा सकती है।





