धनबाद में दिनदहाड़े कारोबारी के कर्मी की गोली मारकर हत्या, पुलिस को दी गई खुली चुनौती
धनबाद: धनबाद में अपराधियों के हौसले दिन-ब-दिन बढ़ते जा रहे हैं। हाल ही में, एक बाइक सवार बदमाशों ने दिन के समय एक आटा मिल के कर्मचारी की गोली मारकर हत्या कर दी।

जिस व्यक्ति की हत्या की गई है, वह 45 वर्षीय उमेश यादव हैं, जो झरिया थाना क्षेत्र के बस्ताकोला के निवासी थे।
रविवार को उमेश यादव विभिन्न ग्राहकों से पैसे का कलेक्शन कर बाइक से मिल लौट रहे थे, तभी पहले से घात लगाए बाइक सवार अपराधियों ने उन पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं।
घटना की सूचना मिलते ही गोंदूडीह ओपी, भूली ओपी और केंदुआडीह थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मृतक के भाई राजेश यादव ने हत्या के पीछे पुरानी रंजिश या लूट की साजिश की आशंका जताई है।