गायकवाड़ के टीम इंडिया में चयन न होने पर अश्विन का बड़ा बयान
नई दिल्ली: टीम इंडिया के पूर्व प्रसिद्ध स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने चयनकर्ताओं के निर्णय पर एक बार फिर सवाल उठाए हैं।

अश्विन का मानना है कि गायकवाड़ को उनकी फॉर्म और टीम के संयोजन के आधार पर टीम में होना चाहिए था, हालांकि, उन्होंने गायकवाड़ को घरेलू क्रिकेट में लगातार अच्छा प्रदर्शन करने की सलाह भी दी है।
अश्विन ने अपने यूट्यूब शो “ऐश की बात” में स्पष्ट कहा कि चयनकर्ताओं के सामने असली चुनौती ऋतुराज गायकवाड़ और ऋषभ पंत के बीच थी। उनके अनुसार, यह निर्णय काफी स्पष्ट होना चाहिए था।
अश्विन ने कहा कि वनडे क्रिकेट में एक विश्वसनीय बल्लेबाज की आवश्यकता अधिक होती है, बनिस्बत एक अतिरिक्त विकेटकीपर के।
उनके अनुसार, गायकवाड़ की स्पिन के खिलाफ बल्लेबाजी की क्षमता, तेज दौड़ और पारी को अंत तक ले जाने की योग्यता उन्हें वनडे टीम के लिए एक आदर्श खिलाड़ी बनाती है।