रांची। राजधानी में रहने वाली एक युवती एक सनकी ( Psycho Lover ) मनचले से परेशान है। मनचला युवती को परेशान तो करता ही है, साथ ही वीडियो कॉल कर अपना ही गला काट लेने की धमकी देता है। मामला पुलिस तक भी पहुंच चुका है, लेकिन अब तक लिखित शिकायत नहीं मिली है। दरअसल, रांची के सदर थाना क्षेत्र में रहने वाली एक युवती सनकी से परेशान है।
आए दिन युवती को वीडियो कॉल के जरिए धमकी दिया करता है। परेशान होकर जब युवती ने युवक के परिजनों से उसकी शिकायत की तो उसने आत्महत्या कर सारा इल्जाम युवती पर डाल देने की धमकी दे डाली। हद तो तब हो गई जब युवक ने लड़की को धमकाने के लिए वीडियो कॉल किया और कॉल के दौरान ही अपना गला ब्लेड से काट लेने की धमकी देने लगा। ( Psycho Lover )
युवती ने बताया कि कई बार रास्ते में उसे रोककर सनकी युवक उसके साथ मारपीट भी करता है। यह युवक कोई और नहीं बल्कि उसका पड़ोसी है। सदर इलाके की रहने वाली लड़की अपने सनकी पड़ोसी से परेशान है। उसके खौफ की वजह से वह थाने भी नहीं जा रही है, लड़की थाने जाने से डर रही है। इस मामले में पुलिस के पास कोई भी आवेदन नहीं मिला है, क्योंकि लड़की डरी हुई है। ( Psycho Lover )
मामला जब सदर डीएसपी के संज्ञान में आया तो उन्होंने कहा कि वह इसमें स्वत: संज्ञान लेकर कार्रवाई करेंगे। लेकिन इस मामले में पीड़ित पक्ष को आवेदन थाने में जरूर देना चाहिए। पुलिस ने अपने स्तर से मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है।( Psycho Lover )
यह भी पढ़े… 24 घंटों में 20 बार कांपी धरती, 126 की मौत
Have any thoughts?
Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!