श्रावणी मेला 2026: श्रद्धालुओं के लिए नई व्यवस्था
अब नहीं करना पड़ेगा घंटों इंतजार
देवघर के बाबा मंदिर के प्रभारी और एसडीएम रवि कुमार ने जानकारी दी है कि श्रावणी मेला 2026 के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए नई व्यवस्था की गई है। पहले मंदिक के टी-जंक्शन पर कूपन और सामान्य कतार एक ही मार्ग से गर्भगृह की ओर जाती थी। इस संकरे रास्ते के कारण दोनों कतारों का मिलना भारी भीड़ और लंबा जाम पैदा करता था, जिससे श्रद्धालुओं को घंटों इंतजार करना पड़ता था। उन्होंने बताया कि शीघ्र दर्शन कूपन लेने वाले श्रद्धालुओं ने इस समस्या के समाधान के लिए कई बार शिकायतें भी की थीं।
