केला खाना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है। यह एक ऐसा फल है जो टेस्टी होने के साथ वेट गेन और वेट स्टेबल दोनों में मदद करता है। लेकिन जितना फायदेमंद पका हुआ केला होता है, वैसे ही गुणों से भरपूर होता है कच्चा केला। यहां जानें कच्चे केले की सब्जी खाने के कई है फायदे । विशेषज्ञों के अनुसार, कच्चा केला विटमिन-सी, मैग्नीशियम, कॉपर, विटमिन बी-6 से भरपूर होता है। यह शरीर में एनर्जी के लेवल को बूस्ट करता है। कब्ज की समस्या बहुत ही कॉमन है। वैसे भी हमारा लाइफस्टाइल जिस तरह बदल गया है, उसमें आय दिन हर किसी को पेट से जुड़ी समस्याएं होती रहती हैं। फाइबर युक्त होने के कारण कच्चे केले की सब्जी पेट को साफ करने में मदद करती है।
कच्चे केले में ट्रिप्टोफॉन पाया जाता है, जो बॉडी में जाकर प्रॉसेस होने के बाद सेरोटोनिन में बदल जाता है। सेरोटोनिन ब्रेन के लिए हैपी हॉर्मोन की तरह काम करता है। यह डिप्रेशन और एंग्जाइटी जैसी मानसिक बीमारियों को दूर रखता है। कच्चा केले की सब्जी सप्ताह में दो से तीन बार खाई जाए तो आपको पेट से संबंधी तकलीफों का सामना नहीं करना पड़ेगा।
क्योंकि यह पाचन शक्ति को बढ़ाती है। कच्चे केले की सब्जी डायरिया जैसी बीमारी में तुरंत आराम दिलाती है। क्योंकि इसे पचाना आसान होता है, इसमें फाइबर्स होते हैं और पानी की भी मात्रा होती है। जो शरीर को सभी जरूरी पोषक तत्व देखकर मजबूत बनाती है।
कब्ज व पेट में भारीपन की समस्या दूर करता है कच्चे केले की सब्जी
केला खाना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है। यह एक ऐसा फल है जो टेस्टी होने के साथ वेट गेन

केला खाना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है। यह एक ऐसा फल है जो टेस्टी होने के साथ वेट गेन और वेट स्टेबल दोनों में मदद करता है। लेकिन जितना फायदेमंद पका हुआ केला होता है, वैसे ही गुणों से भरपूर होता है कच्चा केला। यहां जानें कच्चे केले की सब्जी खाने के…
आपके ज़िले की जानकारी
गांडीव लाइव को Google Discover और News पर फ़ॉलो करें
झारखंड और बिहार की हर बड़ी ख़बर सबसे पहले अपने मोबाइल फ़ीड में पाएँ