Ranchi: आखिर क्या वजह थी की पोते ने करदी दादा की बेरहमी से हत्या…

by Aaditya HridayAaditya Hriday
Grandson Killed Grandfather In Ranchi

Grandson Killed Grandfather In Ranchi : रांची में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। अनगड़ा थाना क्षेत्र के हेसल गांव में जमीन बेचने से रोकने पर एक पोते ने अपने दादा को लाठी से पीट-पीटकर मार डाला। पुलिस के मुताबिक आरोपी सुनील महतो (पोता) जमीन बेचने पर अड़ा हुआ था। लेकिन उसके 70 वर्षीय दादा सुखुआ महतो इस पर सहमत नहीं थे और दस्तावेज़ों पर हस्ताक्षर करने से इनकार कर रहे थे। इसी बात से गुस्से में आकर गुरुवार की रात सुनील ने दादा की बेरहमी से पिटाई कर दी। गंभीर चोट लगने से देर रात सुखुआ महतो की मौत हो गई।

सूचना मिलने पर पुलिस ने आरोपी सुनील को गिरफ्तार कर हत्या का मामला दर्ज किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया गया है। जानकारी के अनुसार सुनील ने दो महीने पहले भी जमीन के विवाद में अपने दादा की पिटाई की थी, जिससे उनकी कमर टूट गई थी। तब से सुखुआ महतो बिस्तर पर थे और रिक्शा चलाकर अपना गुजारा करने वाले सुखुआ महतो की हालत बेहद खराब थी। (Grandson Killed Grandfather In Ranchi )

सुनील के पिता की दो साल पहले तालाब में डूबने से मौत हो गई थी। वह नशे का आदी है और छोटी-मोटी चोरी करता है। उसकी पत्नी अक्सर उससे झगड़े के कारण मायके में रहती है। सुनील अपने दो बच्चों और दादा के साथ रहता था। घर में सुनील की विधवा चाची ही सुखुआ महतो की देखभाल करती थी। 

यह भी पढ़े… कोडरमा में महिला ने दिया एक साथ 3 बच्चों को जन्म

Have any thoughts?

Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!

Your Opinion on this News...

You may also like

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More