रांची | राजधानी रांची के प्रसिद्ध हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ अंचल कुमार पर जानलेवा हमला किया गया है. मिली जानकारी के मुताबिक उनके घर में घुसकर एक व्यक्ति ने डॉ अंचल पर हमला किया है. घटना में वे बुरी तरह जख्मी हुए और उन्हें गंभीर अवस्था में इलाज के लिए मेडिका हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है. गौरतलब है कि डॉ अंचल गुलमोहर हॉस्पिटल में हड्डी के विशेषज्ञ डॉक्टर है. घटना की जानकारी मिलने के बाद सदर पुलिस मामले की गहनता से जांच पड़ताल में जुटी हुई है. बता दें कि हाल के दिनों में चिकित्सकों पर लगातार हमले किए जा रहे हैं. कहीं डॉक्टरों के खिलाफ अमर्यादित शब्दों का प्रयोग किया जा रहा है, तो कहीं जनप्रतिनिधियों के द्वारा उन्हें गाली गलौज व मारपीट की घटना को अंजाम दिया जा रहा है.
हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ अंचल कुमार पर हमला, हालत गंभीर
रांची | राजधानी रांची के प्रसिद्ध हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ अंचल कुमार पर जानलेवा हमला किया गया है. मिली जानकारी के मुताबिक
1 मिनट में पढ़ें

आपके ज़िले की जानकारी
गांडीव लाइव को Google Discover और News पर फ़ॉलो करें
झारखंड और बिहार की हर बड़ी ख़बर सबसे पहले अपने मोबाइल फ़ीड में पाएँ