जमशेदपुर : गम्हरिया स्थित टाटा स्टील ग्रोथ शॉप के कर्मचारियों के लिए शुक्रवार को हुए सात वर्षीय वेतन समझौते में न केवल बेसिक वेतन में वृद्धि की गई है, बल्कि वेतन संरचना में कई नए प्रावधान भी जोड़े गए हैं। इस समझौते के तहत पहली बार कर्मचारियों को एनपीएस कैश, संशोधित हाउस रेंट अलाउंस (एचआरए), टीम परफॉर्मेंस रिवार्ड और अन्य भत्तों में बढ़ोतरी का लाभ मिलेगा। यह समझौता 1 जनवरी 2025 से प्रभावी होगा और 31 दिसंबर 2031 तक लागू रहेगा।
समझौते के तहत पुरानी (पीजी) सीरीज के कर्मचारियों के वेतन में प्रतिमाह 25,582 रुपये की वृद्धि होगी, जिसमें 12,535 रुपये न्यूनतम गारंटीड बेनीफिट (एमजीबी), 3,000 रुपये विभिन्न भत्तों में बढ़ोतरी, 4,532 रुपये एचआरए और 5,515 रुपये कंटिंजेंसी लाभ शामिल हैं। नई जीएस (जीएस) सीरीज के कर्मचारियों को औसतन 18,238 रुपये प्रतिमाह अतिरिक्त मिलेगा, जिसमें 8,810 रुपये एमजीबी एवं फिटमेंट, 500 रुपये एफडीए, 3,225 रुपये नए और संशोधित भत्ते, 1,607 रुपये एचआरए तथा 4,096 रुपये कंटिंजेंसी शामिल हैं। दोनों श्रेणियों के कर्मचारियों को 1,000 रुपये प्रतिमाह एनपीएस कैश का नया विकल्प भी प्रदान किया गया है। इसके साथ ही, टीम परफॉर्मेंस रिवार्ड में 600 रुपये प्रतिमाह की बढ़ोतरी की गई है। इस समझौते पर प्रबंधन की ओर से चीफ पीपुल ऑफिसर आत्रेयी सान्याल और टिस्को मजदूर यूनियन के अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय समेत अन्य वरीय अधिकारियों ने हस्ताक्षर किए।
पुरानी सीरीज में न्यूनतम गारंटीड बेनीफिट बेसिक और महंगाई भत्ते (डीए) के 10 प्रतिशत के बराबर होगा, जिसकी औसत राशि 12,535 रुपये प्रतिमाह होगी। इसे दो चरणों में 1 जनवरी 2025 और 1 अप्रैल 2026 से बेसिक वेतन में जोड़ा जाएगा। नई जीएस सीरीज में औसत एमजीबी 8,810 रुपये रहेगा। इस समझौते में वाहन रखरखाव, यूटिलिटी, नाइट शिफ्ट, शिक्षा, मोबाइल एवं इंटरनेट, सुरक्षा और नर्सिंग स्टाफ के लॉन्ड्री भत्ते में भी वृद्धि की गई है। नई सीरीज के कर्मचारियों के लिए पर्सनल अलाउंस भी बढ़ाया गया है, और उच्च तकनीकी योग्यता प्राप्त करने या पुनर्गठन से जुड़े लाभ की राशि भी बढ़ाई गई है।
समझौते के अनुसार, 1 जून 2026 से संशोधित बेसिक वेतन पर 10 प्रतिशत हाउस रेंट अलाउंस मिलेगा। पुरानी सीरीज में पीजी-1 का अधिकतम वेतनमान 47,420 रुपये से बढ़कर 75,535 रुपये और पीजी-9 का 68,005 रुपये से बढ़कर 1,08,315 रुपये प्रतिमाह हो जाएगा। नई जीएस सीरीज के सभी छह ग्रेडों के वेतनमान और वार्षिक इंक्रीमेंट भी संशोधित किए गए हैं।
यह हुई ओवरऑल बढ़ोतरी
- पुरानी सीरीज : औसतन 25,582 रुपये प्रतिमाह
- नई जीएस सीरीज : औसतन 18,238 रुपये प्रतिमाह
- पहली बार एनपीएस (1,000 रुपये प्रतिमाह) की व्यवस्था
- संशोधित बेसिक पर 10% एचआरए
- टीम परफॉर्मेंस रिवार्ड में 600 रुपये प्रतिमाह की बढ़ोतरी
- कई भत्तों (यूटिलिटी, नाइट शिफ्ट, शिक्षा, मोबाइल, वाहन आदि) में वृद्धि
- समझौता 1 जनवरी 2025 से 31 दिसंबर 2031 तक प्रभावी
पुरानी (पीजी) सीरीज के लिए प्रमुख बदलाव
मद – वर्तमान – संशोधित/बढ़ोतरी
औसत एमजीबी- ………. – 12,535 रुपये प्रतिमाह
न्यूनतम पे-ग्रेड (पीजी-1)- 47,420 – 75,535 रुपये
उच्चतम पे-ग्रेड (पीजी-9)- 68,005 – 1,08,315 रुपये
वार्षिक इंक्रीमेंट (पीजी-1) – 1,423 – 2,267 रुपये
वार्षिक इंक्रीमेंट (पीजी-9)- 2,041 – 3,250 रुपये
तकनीकी योग्यता लाभ (पीजी-1)- 460- 845 रुपये
तकनीकी योग्यता लाभ (पीजी-9) – 660 – 930 रुपये
एचआरए – नहीं – संशोधित बेसिक का 10% एनपीएस कैश- नहीं – 1,000 रुपये प्रतिमाह (नया)
टीम परफॉर्मेंस रिवार्ड – 600 रुपये प्रतिमाह की बढ़ोतरी
औसत कुल लाभ – 25,582 रुपये प्रतिमाह
नई जीएस सीरीज के कर्मचारियों के लिए प्रमुख बदलाव
मद – वर्तमान – संशोधित/ बढ़ोतरी
औसत एमजीबी एवं फिटमेंट – 8,810 रुपये प्रतिमाह
फिक्स्ड डीए (एफडीए) – 800 – 1,300 रुपये
फिक्स्ड डीए (दूसरी श्रेणी)- 500 – 1,000 रुपये
जीएस-1 वार्षिक इंक्रीमेंट- 505 – 845 रुपये
जीएस-4 वार्षिक इंक्रीमेंट – 575 – 915 रुपये
तकनीकी योग्यता लाभ (जीएस -1)- 460 – 845 रुपये
तकनीकी योग्यता लाभ (जीएस-6)- 580 – 945 रुपये, एचआरए – नहीं – संशोधित बेसिक का 10% एनपीएस कैश- नहीं – 1,000 रुपये/ माह (नया)
टीम परफॉर्मेंस रिवार्ड —– 600 रुपये प्रतिमाह की बढ़ोतरी
औसत कुल लाभ – 18,238 रुपये प्रतिमाह
किन भत्तों में कितनी बढ़ोतरी
भत्ता – वर्तमान – संशोधित
वाहन रखरखाव भत्ता – 75 – 80 रुपये
यूटिलिटी अलाउंस – 550 – 800 रुपये
नाइट शिफ्ट अलाउंस – 160- 225 रुपये
शिक्षा भत्ता – 600- 1,000 रुपये
मोबाइल एवं इंटरनेट भत्ता – 300- 400 रुपये
पर्सनल अलाउंस – 500 – 725 रुपये
एनपीएस कैश – नहीं – 1,000 रुपये प्रतिमाह
