गुजराती फूड डिश ढोकला, फाफड़ा, थेपला तो आपने कई बार खाया होगा लेकिन क्या कभी गुजराती ढेबरे का टेस्ट लिया है। फेमस गुजराती फूड्स में इसे भी शामिल किया जा सकता है। बाजरा आटा और मेथी पत्तों से बनने वाला गुजराती ढेबरे स्वादिष्ट होने के साथ ही पौष्टिकता से भी भरपूर होता है। आप अपने दिन की शुरूआत ढेबरे के ब्रेकफास्ट के साथ कर सकते हैं। इसका स्वाद बड़ों के साथ बच्चों को भी पसंद आएगा। इसे बनाना भी काफी आसान है और ये एक बेहतरीन स्नैक्स भी है। आप चाहें तो गुजराती ढेबरे को दिन के वक्त या फिर शाम की चाय के साथ स्नैक्स के तौर पर भी खा सकते हैं। आज हम आपके साथ गुजराती ढेबरे की रेसिपी साझा करेंगे।
बनाने की विधि
एक मिक्सिंग बाउल में सारी चीजें डाल दें और उन्हें अच्छी तरह से मिक्स कर दें। (दही को छोड़कर, इसे सबसे आखिर में डालें और डो तैयार करें।) इस डो को तैयार करने के लिए पानी का इस्तेमाल न करें।
अब तैयार आटे से लोई बनाकर मोटी रोटी बनाएं और उसे कटर या लिड की मदद से काट लें। अब ढेबरे को तवे पर डालकर दोनों ओर से अच्छी तरह से पकाएं। अब थोड़ा सा तेल डालें और इसके दोनों ओर लगातार दोबारा अच्छी तरह से सेक लें। गुजराती ढेबरे बनाने में काफी कम तेल का प्रयोग किया जाता है।गुजराती ढेबरे को आप ब्रेकफास्ट, स्नैक्स या डिनर में भी खा सकते हैं। इसे एक हफ्ते तक के लिए स्टोर भी किया जा सकता है।
सामग्री
बाजरा आटा-1 कप
गेहूं आटा-4 टेबलस्पून
मेथी पत्ते कटे-1/2 कप
धनिया कटा-2 टेबलस्पून
अदरक-हरी मिर्च पेस्ट-2 टी स्पून
तिल-1 टेबलस्पून
कलौंजी-1/2 टी स्पून
भुना जीरा पाउडर-1 टी स्पून
काली मिर्च पाउडर-1/4 टी स्पून
हल्दी पाउडर-1/2 टी स्पून
नमक-3/4 टी स्पून
अजवाइन-1/4 टी स्पून
बटर-1 टेबलस्पून
गुड़ का पानी-1 टेबलस्पून गर्म पानी + 1 टेबलस्पून गुड़
दही-3-4 टी स्पून
बाजरा आटे से बने गुजराती ढेबरे
गुजराती फूड डिश ढोकला, फाफड़ा, थेपला तो आपने कई बार खाया होगा लेकिन क्या कभी गुजराती ढेबरे का टेस्ट लिया
2 मिनट में पढ़ें

आपके ज़िले की जानकारी
गांडीव लाइव को Google Discover और News पर फ़ॉलो करें
झारखंड और बिहार की हर बड़ी ख़बर सबसे पहले अपने मोबाइल फ़ीड में पाएँ