चाईबासा में अवैध शराब के खिलाफ अभियान तेज

चाईबासा: चाईबासा जिले में अवैध शराब के धंधे पर लगाम लगाने के लिए उत्पाद विभाग ने सक्रियता बढ़ा दी है। जिले के उपायुक्त और उत्पाद अधीक्षक के निर्देश पर विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत गुवा और नोवामुंडी थाना क्षेत्रों में छापेमारी की गई। इस कार्रवाई में 22 लीटर अवैध चुदाई शराब बरामद की गई और दो लोगों को गिरफ्तार किया गया।

गुवा थाना क्षेत्र में छापेमारी

उत्पाद निरीक्षक निर्भय कुमार सिन्हा ने जानकारी देते हुए बताया कि विभाग को यह सूचना मिली थी कि गुवा थाना क्षेत्र के बड़ा जामुदा गांव में अवैध चुदाई शराब की बिक्री हो रही है। इस सूचना के आधार पर उत्पाद विभाग की टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए घेराबंदी की और छापेमारी की। छापेमारी के दौरान एक व्यक्ति को अवैध शराब बेचते हुए रंगेहाथ पकड़ा गया, और मौके से शराब भी बरामद की गई।