सरायकेला। चांडिल डैम के आसपास दंतैल हाथी के भ्रमण करने से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। सुबह सुबह हाथी को भ्रमण करते देख लोगों सकते में आ गये। इस बार हाथी डैम नहीं जाकर गांगुडीह डैम कालोनी क्षेत्र होते हुए जंगल में प्रवेश कर गया। जिसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। घोड़ानेगी की ओर से सुवर्णरेखा नदी पार करते हुए दंतैल हाथी डैम के केनाल होते हुए गांगुडीह डैम कालोनी होते हुए पुनर्वास स्थल की ओर गया। इसके पूर्व दंतैल हाथी नवंबर माह में दो बार चांडिल डैम आ चुका है। दोनों बार हाथी नदी व डैम में स्नान कर लंबे समय तक जलक्रीड़ा किया था। इस बार हाथी डैम ना जाकर डैम कालोनी पहुंच गया। अकेला घूम रहे दंतैल हाथी ने अब तक किसी प्रकार का गंभीर नुकसान नहीं किया है। अपना पेट भरने के लिए हाथी खेतों में लगी फसल को ही निवाला बना रहा है। दंतैल हाथी एक माह से अधिक समय से इसी क्षेत्र में अपना डेरा जमाए हुए है। पहली बार हाथी सुबह डैम पहुंचा था। दूसरी बार शाम के वक्त डैम पहुंचा। अब तीसरी बार हाथी सुबह डैम कालोनी पहुंचा। दिन के उजाले में भी हाथी के इस प्रकार घूमने से लोगों में दहशत है।
चांडिल डैम कालोनी सुबह सुबह पहुंचा दंतैल हाथी, पूरे क्षेत्र के लोग दहशत में
सरायकेला। चांडिल डैम के आसपास दंतैल हाथी के भ्रमण करने से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। सुबह सुबह
2 मिनट में पढ़ें

आपके ज़िले की जानकारी
गांडीव लाइव को Google Discover और News पर फ़ॉलो करें
झारखंड और बिहार की हर बड़ी ख़बर सबसे पहले अपने मोबाइल फ़ीड में पाएँ