संयुक्त स्नातक प्रशिक्षित शिक्षक प्रतियोगिता परीक्षा-2016 का रिजल्ट जारी

by Aaditya HridayAaditya Hriday

3 मार्च को जेएसएससी कार्यालय में होगी सफल अभियर्थियों के प्रमाण पत्रों की जांच

रांची। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) ने संयुक्त स्नातक प्रशिक्षित शिक्षक प्रतियोगिता परीक्षा-2016 का रिजल्ट जारी कर दिया है। रिजल्ट में 270 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया है। सफल हुए सभी अभ्यर्थियों को 3 मार्च को प्रमाण पत्रों की जांच के लिए पहली और दूसरी पाली में अलग अलग बुलाया गया है। जारी रिजल्ट के अनुसार जो अभ्यर्थी 3 मार्च को नहीं आ पाते हैं, उन्हें 6 और 10 मार्च को एक बार पुन: मौका दिया जायेगा। वे अपने प्रमाण पत्रों की जांच के लिए जेएसएससी के कार्यालय में आ सकते हैं। जेएसएससी की ओर से जारी रिजल्ट में बताए गए प्रावधानों के अनुरूप सभी सफल घोषित अभ्यर्थियों को जेएसएससी के वेबसाइट से एक प्रपत्र डाउनलोड कर स्वयं उसे भर कर आयोग के कार्यालय में उपस्थित होना होगा। विशेष जानकारी के लिए जेएसएससी की ओर से जारी रिजल्ट को अभ्यर्थी देख सकते हैं।

Have any thoughts?

Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!

Your Opinion on this News...

You may also like

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More