रजरप्पा। दुलमी के आजसू प्रधान कार्यालय सिरु, बुधबाजार में आजसू अनुसूचित जाति का कार्यकर्त्ता सम्मेलन सह परिचय सभा का आयोजन किया गया। प्रखंड सम्मेलन की अध्यक्षता अखिल झारखंड अनुसूचित जाति महासभा दुलमी प्रखंड अध्यक्ष मणीशंकर दास एवं संचालन अनुसूचित जाति महासभा दुलमी प्रखंड सचिव सुनील नायक ने किया. जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी, विशिष्ट अथिति पूर्व जिप अध्यक्ष ब्रह्मदेव महतो, अनुसूचित जाति के जिला अध्यक्ष उत्तम पासवान, आजसू केंद्रीय सदस्य लालबिहारी महतो, सचिव अमरदीप राम, जिला उपाध्यक्ष शंकर नायक, बिनोद नायक, जिला संगठन सचिव जयदेव नायक, गोला प्रखंड अध्यक्ष विशु रजवार मौजूद रहे। मौके पर मुख्य अथिति ने कहा कि पुन: रामगढ़ जिले को नंबर वन बनाने के लिए आजसू को वोट करे ताकि विकास की गति पहले से ज्यादा मिल सके. साथ ही उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार किये गए चुनावी वायदों को भूल गया है. जिससे यहां के किसान, छात्र, महिला के अलावा आदिवासी मूलवासी ठगा महसूस कर रही है. उन्होंने आगे कहा कि संत रविदास ऐसे महापुरुष हैं, जिन्होंने जाति धर्म से ऊपर उठकर दुनिया को एकता भाईचारे का संदेश दिया। गुरु ने लगभग 6 दशक तक समाज सुधारक, महान विचारक समाजसेवक के रूप में काम किया। उन्होंने समाज को मेहनत कर ईमानदारी से जीवन व्यतीत करने का संदेश दिया। वही जिलाध्यक्ष उतम पासवान ने कहा कि आजसू पार्टी सभी वर्गों को साथ लेकर चलने का काम करती है। उन्होंने आजसू पार्टी के पक्ष में वोट देने की अपील की। सर्वप्रथम संत श्री शिरोमणि महर्षि रविदास जी के तस्वीर पर एवं संविधान निमार्ता बाबा भीमराव अंबेडकर की तस्वीर पर पुष्प अर्पित किया गया। इस दौरान मौजूद महिलाएं एवं पुरुषों ने आगामी 27 फरवरी को होनेवाले उपचुनाव में एनडीए उम्मीदवार सुनीता चौधरी को भारी मतों से विजय बनाने का संकल्प लिया।
पुन: रामगढ़ को नंबर वन बनाने के लिए आजसू को वोट करे: चंद्रप्रकाश
रजरप्पा। दुलमी के आजसू प्रधान कार्यालय सिरु, बुधबाजार में आजसू अनुसूचित जाति का कार्यकर्त्ता सम्मेलन सह परिचय सभा का आयोजन
2 मिनट में पढ़ें

आपके ज़िले की जानकारी
गांडीव लाइव को Google Discover और News पर फ़ॉलो करें
झारखंड और बिहार की हर बड़ी ख़बर सबसे पहले अपने मोबाइल फ़ीड में पाएँ