रांची। राहे ओपी थाना क्षेत्र के बेहराजारा गांव में हाथी ने एक महिला सरला देवी को कुचल कर मार डाला। ग्रामीणों ने बताया कि हाथी ने रविवार की रात के अंधेरे में सरला देवी पर हमला किया। वह कुछ काम से अपने घर के पीछे गयी हुई थी। इसी दौरान अंधेरे में हाथी ने हमला कर दिया। जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। सूचना के बाद आज सुबह वन विभाग के रेंजर संजय कुमार और राहे थाना प्रभारी घटनास्थल पर पहुंचे। दोनों ने ग्रामीणों और मृतिका के परिजनों से बात कर सामाजिक सुरक्षा योजना के तहत वन विभाग की ओर से परिजन को तत्काल 25000 रुपये का मुआवजा दिया गया। इसके साथ ही रेंजर ने आश्वासन दिया कि मंगलवार को पीड़ित परिवार को और 25000 रुपये दिया जायेगा। ज्ञात हो कि इन दिनों 50 की संख्या में जंगली हाथियों ने पूरे पंचपरगना क्षेत्र में उत्पात मचा रखा है। जिससे ग्रामीणों में भय का माहौल व्याप्त है।
Have any thoughts?
Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!