रांची। आजाद बस्ती स्थित रेड सी इंटरनेशनल स्कूल में आज विज्ञान एवं हस्तकला प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसमें कक्षा 4 से कक्षा 8 तक के बच्चों ने भाग लिया। हस्तकला प्रदर्शनी में छात्र-छात्राओं ने कला प्रदर्शित कर आगंतुकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। वहीं, विज्ञान प्रदर्शनी में छात्रों ने रेन वाटर हार्वेस्टिंग, सूर्यग्रहण और चंद्रग्रहण से संबंधित दृश्य, विभिन्न प्रकार के पौधों और जलस्रोतों से संबंधित मॉडल प्रदर्शित किए। स्कूल की प्राचार्या सोनी लकड़ा ने कहा कि बच्चों में छिपी प्रतिभा को निखारने में इस प्रकार के आयोजन सहायक होते हैं। बच्चों के कौशल विकास के उद्देश्य से साइंस एवं क्राफ्ट एग्जिबिशन के अलावा फूड फेस्टिवल का भी आयोजन किया गया। फूड फेस्टिवल में बच्चों ने विभिन्न प्रांतों और विदेशों में प्रचलित लोकप्रिय व्यंजन प्रदर्शित किए। इस अवसर पर तनवीर अहमद, अजीजुल हक, शिक्षिका तमन्ना, अर्शला, साइका, सना, फारिया, सादिया, मन्नोवर, अतिका, शगुफ्ता, सदफ, खुशनुमा, साहिमा, शाहिना परवीन व साहमा रहमानी मौजूद थे।
Have any thoughts?
Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!